Nov 23, 2024

DINESH BEDI

IPL 2024 Auction में रहा इस देश के खिलाड़ियों का दबदबा, टॉप-5 में 2 नाम; एक भारतीय भी शामिल


IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अब बस एक रात बाकी है। सारी फ्रेंचाइजियां जेद्दा पहुंच चुकी हैं। इस बीच हम आपको 2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

Source: IPL.Com


IPL 2024 की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा था। टॉप-5 महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में 2 ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स के नाम थे। इसमें एक भारतीय भी शामिल था।  

Source: IPL.Com


ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, जो 2024 ही नहीं, बल्कि IPL इतिहास की सबसे महंगे बोली थी।

Source: IPL.Com


मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं 2024 में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके थे। पहले कमिंस ने रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन कुछ ही देर बाद स्टार्क आगे निकल गए।

Source: IPL.Com


पैट कमिंस को दो बार के IPL विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। उन्हें टीम की कमान सौंपी गई थी और उनकी कप्तानी में SRH 2024 के फाइनल में भी पहुंचा, लेकिन फाइनल में KKR से हार गया।

Source: IPL.Com


IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में टॉप-5 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर डैरिल मिचेल थे, जिन्हें CSK ने 14 करोड़ रुपए देकर खरीदा था।

Source: IPL.Com


कीवी ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने IPL 2024 में बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद के साथ भी शानदार योगदान दिया था। इस बार CSK ने डैरिल मिचेल को रिटेन नहीं किया है। यानि वो मेगा ऑक्शन में उतरेंगे।  

Source: IPL.Com


IPL 2024 में जो 5 सबसे महंगे खिलाड़ी थे, उनमें एक भारतीय भी शामिल था, जिसका नाम है हर्षल पटेल। इस तेज गेंदबाज को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

Source: IPL.Com


34 साल के हर्षल पटेल ने पंजाब किंग्स के लिए सफल और किफायती गेंदबाजी की थी। हर्षल ने 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए थे और वो पर्पल कैप विजेता रहे थे, लेकिन इस बार पंजाब ने उन्हें रिटेन नहीं किया है।  

Source: IPL.Com


वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर अल्जारी जोसेफ IPL 2024 के पांचवे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। जोसेफ को RCB ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा था, हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

Source: IPL.Com