Aug 27, 2024

DINESH BEDI

जय शाह से लेकर शरद पवार तक, ICC चेयरमैन बनने वाले 5 भारतीय


BCCI सचिव जय शाह ICC के नए चेयरमैन बन गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उन्हें निर्विरोध अपना अगला चेयरमैन चुना है। 35 साल की उम्र में ICC चेयरमैन बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

Source: ICC


जय शाह सबसे कम उम्र के ICC चेयरमैन बने हैं और वो पांचवें भारतीय हैं, जो ये पद संभालेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि पांच भारतीय कौन हैं, जो ICC का नेतृत्व कर चुके हैं तो आइए आपको बताते हैं।

Source: PTI


जय शाह से पहले NCP नेता शरद पवार भी ICC के चीफ रह चुके हैं, हालांकि वो अध्यक्ष बन थे। शरद पवार ने 2010 से 2012 तक ICC का अध्यक्ष पद संभाला, क्योंकि तब चेयरमैन पद नहीं होता था।

Source: ICC


इस लिस्ट में एक नाम BCCI के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का भी है। वो ICC के अध्यक्ष बनने वाले सबसे पहले भारतीय हैं। वो 1997 से 2000 तक ICC अध्यक्ष पद पर रहे थे।

Source: X


भारतीय उद्योगपति एन श्रीनिवासन भी ICC के बॉस रहे हैं। वो 2014 में ICC के चेयरमैन बने थे। उनके कार्यकाल में ही ICC में चेयरमैन पद की शुरुआत हुई थी। लिहाजा आप कह सकते हैं कि वो ICC के पहले चेयरमैन हैं।

Source: X


मशहूर भारतीय अधिवक्ता शशांक मनोहर भी उन पांच भारतीयों में शुमार हैं, जो क्रिकेट की वैश्विक संस्था के चेयरमैन रहे हैं। 2015 से लेकर 2020 तक उन्होंने ICC चेयरमैन पद संभाला।

Source: FB