Jan 09, 2025

Ritesh Kumar

सानिया सहित टेनिस दुनिया की 5 सबसे ग्लैमरस महिला खिलाड़ी, टॉप पर ये रशियन स्टार


भारत की पूर्व स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। उनकी वजह से कई युवाओं को टेनिस खेलने की प्रेरणा मिली है। 

Source: instagram


सानिया मिर्जा ने जितनी सुर्खियां अपने खेल के कारण बटोरी है, उतनी ही उनकी खूबसूरती के भी चर्चे हैं। आइए नजर डालते हैं दुनियाभर के टॉप 5 ऐसे टेनिस महिला खिलाड़ी पर, जिनकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है।  

Source: Instagram


इस लिस्ट में टॉप पर हैं रूस की टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा। रूस की पूर्व महिला खिलाड़ी ने अपने खेल से ज्यादा सुर्खियां अपने ग्लैमरस लुक के कारण बटोरीं। 

Source: instagram


17 सालों के करियर में मारिया शारापोवा खेल से ज्यादा कमाई विज्ञापन से किया। पांच ग्रैंड स्लेम जीतने के बाद शारापोवा ने 2020 में टेनिस से संन्यास लेने का फैसला किया।  

Source: instagram


मारिया शारापोवा की तरह ही रूस की अन्ना कोर्निकोवा ने दुनियाभर के खेल प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया था। स्टार खिलाड़ी को एफएचएम मैगजीन ने विश्व की सबसे सुंदर महिला बताया था।  

Source: instagram


इस लिस्ट में अगला नाम एना इवानोविच का है। सर्बिया की स्टार खिलाड़ी किसी मॉडल से कम नहीं हैं। इवानोविच अपने हॉट लुक के कारण इंस्टाग्राम पर छाई रहती हैं।  

Source: instagram


इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं वर्ल्ड की पूर्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी कैरोलीन वोज्नियाकी। टेनिस कोर्ट पर धमाका करने के साथ-साथ वो अपनी खूबसूरती से भी करोड़ों दिलों पर राज करती थीं। 

Source: instagram