Apr 04, 2024

Kajal .

Vastu Tips: रसोई में रखते हैं ये चीजें तो हो सकते हैं कंगाल, कर लें नोट


किसी भी घर का सबसे अहम हिस्सा रसोईघर होता है। रसोई हमारी सेहत और स्वाद दोनों का ध्यान रखती है। इस जगह बेहद स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए भी काफी जरूरी होते हैं।

Source: Pexels


रसोई को लेकर वास्तु शास्त्र में कई नियम बनाए गए हैं। जिसके अनुसार आपको भूलकर भी रसोई में कुछ चीजें बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए।

Source: Pexels


रसोई में इन चीजों को रखने से घर में कंगाली आ सकती है और आप कर्ज में डूब सकते हैं। इसलिए आपको वास्तु के नियमों के अनुसार ही रसोई में किसी भी वस्तु को रखना चाहिए।

Source: Pexels


शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचना चाहते हैं तो भूलकर भी रसोई में बचा हुआ गूंथा आटा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कंगाली आ सकती है।

Source: Pexels


वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि रसोई में मंदिर बनाना अच्छा होता है जबकि इससे विपरित, रसोई में मंदिर नहीं बनाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रसोई में लहसुन, प्याज, मांस आदि का इस्तेमाल होता है।

Source: shutterstock


अगर आपकी रसोई में टूटे हुए या बेहद पुराने बर्तन हैं जिनमें जंग आदि लग चुका है तो आपको इन्हें फौरन निकाल देना चाहिए। ये आपकी आर्थिक स्थिति को बहुत ज्यादा खराब कर सकते हैं।

Source: Pexels


रसोई में भूलकर भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष पैदा होता है। इसके अलावा घर के सदस्यों में लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती है।

Source: Pexels


मांसाहारी भोजन बनाने के लिए घर की मुख्य रसोई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे अलग आप घर के बाहर किसी हिस्से में मांसाहारी भोजन तैयार कर सकते हैं।

Source: Pexels