Apr 21, 2024

Kajal .

Vastu Tips: क्या आप भी घर में रखते हैं मोर का पंख? तो जान लें ये जरूरी बातें


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सजावट के लिए मोर पंख का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे मोर पंख की पॉजिटिव एनर्जी खत्म हो जाती है और घर की सुख शांति भंग हो जाती है।

Source: Pexels


मोर पंख को हमेशा सजावटी चीजों से दूर रखना चाहिए। आप किसी खाली दीवार या टेबल पर मोर पंख रख सकते हैं। इसके अलावा मोर पंख को टूटे हुए सामान के साथ भी नहीं रखना चाहिए।

Source: Pexels


कुछ लोग बिस्तर के नीचे मोर पंख रखते हैं जो कि बिल्कुल गलता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में कलह-क्लेश की स्थिति पैदा होती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।

Source: Pexels


कभी भी मोर पंख को पैरों के नीचे रख कर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से घर में आई लक्ष्मी रूठ जाती हैं और आर्थिक स्तर पर संकट का सामना करना पड़ता है।

Source: Pexels


आप भले ही बिस्तर के नीचे मोर पंख नहीं रख सकते हैं लेकिन आप चाहें तो तकिए के नीचे मोर पंख को रख सकते हैं। हालांकि इस बात का खास ध्यान रखें कि तकिए के नीचे का हिस्सा हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए।

Source: Pexels


कई लोग मोर पंख की सजावट के लिए उस पर तरह-तरह के कलर और अन्य चीजें चिपका देते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। इससे मोर के पंख के भीतर मौजूद पॉजिटिव एनर्जी दूर हो जाती है और मानसिक तनाव बढ़ता है।

Source: Pexels


अगर आपको अपनी आर्थिकी मजबूत करनी है तो मोर पंख को कभी भी किसी व्यक्ति को गिफ्ट न करें। इससे आपके खर्चे बढ़ने लगेंगे और धन खत्म होने लगेगा।

Source: Pexels


कभी भी खरीदे हुए मोर पंख को घर पर न रखें, बल्कि अगर आपको कहीं गिरा हुआ मोर का पंख मिलता है तो उसे आपको घर में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार गिरा हुआ मोर का पंख काफी शुभ होता है।

Source: Freepik


अगर मोर का पंख टूट गया है तो उसे फौरन घर से बाहर कर दें। अन्यथा नेगेटिव एनर्जी से जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

Source: Pexels