Mar 21, 2024

Kajal .

Shukrawar Niyam: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, होगा पछतावा!


शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन जो व्यक्ति पूरे विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करता है तो माता उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं

Source: Unsplash


वहीं, शुक्रवार के व्रत और पूजा से अलग इस दिन के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। जिनका पालन करके ही आपको पूजा का पूरा फल मिलेगा।

Source: Unsplash


जी हां, आपको भूलकर भी इस दिन कोई ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए जिससे दरवाजे पर आई हुईं मां लक्ष्मी नाराज होकर वापस लौट जाएं। तो चलिए जान लेते हैं कि आपको शुक्रवार के दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए।

Source: Unsplash


शुक्रवार के दिन आपको खट्टी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको माता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

Source: Freepik


शुक्रवार के दिन मांसाहारी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ये नियम घर के साथ-साथ बाहर के लिए भी लागू होता है, अन्यथा इसके सेवन से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

Source: Pexels


शुक्रवार के दिन किसी भी तरह का पैसों का लेन-देन करने से बचें। माना जाता है कि इस दिन अगर आप किसी को पैसे उधार देते हैं तो वह पैसे लौटकर वापस नहीं आते हैं।

Source: Pexels


दान-पुण्य का काम करना बेहद शुभ होता है। हालांकि आपको शुक्रवार के दिन चीनी और चांदी का दान करने से बचना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह कमजोर तो ही है साथ ही माता लक्ष्मी भी आपने नाराज हो जाती है।

Source: Unsplash


मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाए रखें। इस दिन किसी को बुरा बोलने से भी बचें।

Source: Pexels