Jan 12, 2025

Garima Garg

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति कब है?


Makar Sanskranti 2025 Date and Time: मकर संक्रांति के मौके पर लोग न केवल गंगा स्नान करते हैं बल्कि पवित्र नदियों में भी जाते हैं। 

Source: Pexels


वहीं इस दिन सूर्य देव को जल अर्पण कर गुड़, तिल, खिचड़ी, गर्म कपड़े आदि का दान भी किया जाता है। कहते हैं कि यदि मकर संक्रांति के मौके पर सभी रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है। 

Source: Pexels


लेकिन लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इस साल यानी 2025 में मकर संक्रांति किस दिन मनाई जा रही है। कुछ लोग 14 जनवरी को मकर संक्रांति मना रहे हैं तो कुछ 15 जनवरी को। 

Source: FreePik


ऐसे में सही तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में पता होना जरूरी है। बता दें कि जब मकर राशि में सूर्य देव गोचर करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। 

Source: Unsplash


ऐसे में इस साल सूर्य देव का गोचर 14 जनवरी को सुबह 9:03 पर शुरू हो रहा है। ऐसे में लोग 14 जनवरी को मकर संक्रांति मना रहे हैं। 

Source: Pixabay


बता दें कि मकर संक्रांति में उदया तिथि मान्य नहीं रखती है। इसमें सूर्य के मकर राशि में गोचर के समय की ज्यादा मान्यता होती है। 

Source: Freepik


बता दें कि अगर मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल की बात की जाए तो वह सुबह 9:03 पर है तथा शाम 5:46 तक रहेगा। 

Source: Pexels


वहीं महा पुण्य काल 9:03 से सुबह 10:48 तक तय है। यानी अगर आपको कोई दान पुण्य करना है तो ऐसे में आप एक घंटा 45 मिनट के दौरान कर सकते हैं। हालांकि पुण्य काल 8 घंटे 42 मिनट तक रहेगा।

Source: Pexels


ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:27 बजे से 06:21 बजे तक

प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:54 बजे से 07:15 बजे तक

अमृत काल: सुबह 07:55 बजे से 09:29 बजे, 15 जनवरी को तड़के 04:01 बजे से 05:38 बजे तक

Source: Pexels


अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:09 बजे से 12:51 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:15 बजे से 02:57 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:43 बजे से 06:10 बजे तक

सायाह्न सन्ध्या: शाम 05:46 बजे से 07:06 बजे तक

Source: Freepik