March 8, 2024Kajal .

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये पौधे, खूब बरसेगा धन

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। जिसके अनुसार, आज यानी शुक्रवार, 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है।

Source: shutterstock

इस दिन मुख्य रूप से भगवान शिव और माता भोलेनाथ की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस तिथि पर महादेव और मां पार्वती का विवाह हुआ था।

Source: देव_प्रेरणा फेसबुक

वहीं, महाशिवरात्रि के खास मौके पर अगर आप कुछ विशेष पौधों को घर पर लाते हैं तो इससे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

Source: Pexels

तो चलिए जान लेते हैं कि सोमवार के दिन आप किन पौधों को घर पर ला सकते हैं। जिसे लगाने से भगवान भोले की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।

Source: X

महाशिवरात्रि के दिन घर पर बेलपत्र का पौधा जरूर लगाएं। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी और महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Source: Freepik

वैसे तो घर में कांटेदार पौधे लगाना अशुभ होता है लेकिन महाशिवरात्रि के दिन आप धतूरे का पौधा घर ला सकते हैं। इसे लगाने से शिव जी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Source: Pixabay

शमी का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। ये पौधा महादेव को भी अति प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि के मौके पर आप घर में शमी का पौधा लगा सकते हैं।

Source: shutterstock

महाशिवरात्रि के दिन घर में मोगरे का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मोगरे का फूल मां पार्वती को बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन ये पौधा घर पर जरूर लगाएं।

Source: Freepik