March 1, 2024Kajal .

Maha Shivratri 2024: इस महाशिवरात्रि पर महादेव को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा किए जाने की परपंरा है।

Source: Pexels

भगवान शिव की कृपा घर-परिवार पर बनाए रखने के लिए आप महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव को इन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Source: Pexels

इस साल 8 मार्च के दिन महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाने वाला है। ऐसे में आपको जाने लेना चाहिए कि आप किन चीजों का महादेव को लगा सकते हैं।

Source: Pexels

ठंडाई: ठंडाई और भांग महादेव को बेहद प्रिय है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन ठंडाई बनाकर इसमें भांग मिलाएं और शिव जी को अर्पित करें। इससे महादेव जल्दी प्रसन्न होंगे।

Source: Freepik

लस्सी: महाशिवरात्रि के दिन लस्सी का भोग महादेव को प्रसन्न कर सकता है। मीठी लस्सी में थोड़ी सी भांग मिलाकर शिव जी को जरूर अर्पित करें।

Source: Pexels

मखाने की खीर: महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को मखाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। ये भोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए सबसे सही रहेगा।

Source: Freepik

मालपुआ: महादेव को मालपुआ भी प्रिय है। इसमें आप थोड़ा सा भांग का पाउडर मिलाकर शिव जी को भोग लगा सकते हैं।

Source: Freepik

हलवा: महाशिवरात्रि पर आप सूजी या कुट्टू के आटे का हलवा बनाकर भी भगवान शिव को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं।

Source: Freepik