May 24, 2024

Kajal .

Maa Lakshmi Bhog: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग


शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन जो व्यक्ति पूरे विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करता है उस पर माता की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Source: Freepik


हालांकि मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आप उनकी पूजा करने के साथ-साथ उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग भी लगा सकते हैं।

Source: Unsplash


कहते हैं मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से वह अति प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

Source: Unsplash


मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भी भोग लगाया जा सकता है। ये सफेद होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होती है। ऐसे में मां लक्ष्मी इस भोग से अति प्रसन्न हो जाएंगी।

Source: Freepik


शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय आप उन्हें मिश्री का भोग लगा सकते हैं। इस भोग से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Source: Freepik


देवी लक्ष्मी की पूजा में बताशे का विशेष महत्व होता है। ये सफेद रंग का भी है और मां लक्ष्मी को अति प्रिय भी है। इसलिए शुक्रवार की पूजा में माता को बताशे के भोग जरूर लगाएं।

Source: Freepik


मां लक्ष्मी को आप सूजी, आटे, गाजर या मूंग की दाल के हलवे का भोग भी लगा सकते हैं। इसे आप घर पर ही शुद्ध देसी घी के साथ आसानी से बना सकते हैं।

Source: Freepik


मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें शुक्रवार के दिन पीले रंग की मिठाईयों का भोग भी लगा सकते हैं। जिनमें पीले लड्डू, पीला हलवा, राजभोग आदि शामिल हैं।

Source: Pixabay