Ganesh Bhog: भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा मनचाहा फल
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विशेष स्थान प्राप्त है। किसी भी शुभ कार्य या पूजा को करने से पहले भगवान गणेश का नाम लिया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।
Source: shutterstock
मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से गणेश जी की पूजा करता है तो भगवान उससे प्रसन्न होकर उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।
Source: shutterstock
इतना ही नहीं गणेश जी की कृपा पाने के लिए आप उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग भी लगा सकते हैं। जिससे वह जल्दी खुश होकर आपको मनचाहा फल देंगे।
Source: Unsplash
मोदक भगवान गणेश का सबसे प्रिय मिष्ठान है। गणेश पूजा में अगर आप गणपति बप्पा को मोदक अर्पित करते हैं तो वह प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
Source: Freepik
विसर्जन के दौरान भगवान गणेश को श्री खंड का भोग लगाना काफी सौभाग्यशाली माना जाता है। ये मिष्ठान गणेश जी को काफी प्रिय है। इससे बप्पा आपके सारे दुखों का नाश कर देंगे।
Source: Freepik
गणपति विसर्जन के दौरान पूजा में बप्पा को मोती चूर के लड्डूओं का भोग जरूर लगाएं। गणेश भगवान को मोती चूर के लड्डू काफी पसंद हैं। इससे वह जल्दी प्रसन्न होंगे।
Source: Pixabay
गणपति बप्पा को बेसन के लड्डूओं का भी भोग लगाया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि बप्पा की कृपा आप पर बनी रहे तो बेसन के लड्डूओं का भोग जरूर लगाएं।
Source: Amazon
गणपति विसर्जन पूजन के दौरान आप बप्पा को घर में बनी मखाने की खीर का भी भोग लगा सकते हैं। गणेश जी को मखाने की खीर का भोग लगाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।