Mar 04, 2024

Kajal .

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर जरूर करें इन चीजों का दान


हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

Source: Pexels


माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से महाशिवरात्रि का व्रत कर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करता है उसकी हर परेशानी का नाश होता है।

Source: shutterstock


हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। जो कि इस साल 8 मार्च को मनाई जाएगी।

Source: shutterstock


कपड़ों का दान: महाशिवरात्रि के दिन जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान जरूर करें। इस दान से जीवन में चल रहा आर्थिक संकट दूर होता है और घर धन-धान्य से भरा रहता है।

Source: Pexels


दूध का दान: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध से किया जाता है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी चीजों का दान जरूर करें।

Source: Pexels


अन्न दान: महाशिवरात्रि के दिन अन्न या भोजन का दान जरूर करें। ये दान महादान कहलाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।

Source: Pexels


काला तिल: महादेव की कृपा पाने के लिए आपको महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। इससे शिवजी खुश होते हैं और पितृदोष भी दूर होता है।

Source: Pexels


घी का दान: महाशिवरात्रि के दिन घी का दान करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घी का दान करने से आप कई तरह की परेशानियों से बचे रहते हैं।

Source: Unsplash