Mar 03, 2025
Garima Gargचंद्रगहण का असर भारत में पड़ेगा या नहीं...
Holi 2025: इस साल यानि होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में ये जानेंगें कि चंद्रगहण का असर भारत में पड़ेगा या नहीं...
Source: ANI
होलिका दहन 13 मार्च को..
बता दें कि 2025 में होली का पर्व 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च और रंगों की होली 14 मार्च को खेली जाएगी।
Source: X
होलिका दहन के दूसरे दिन होली
जैसा कि हम सब जानते हैं कि होलिका दहन के दूसरे दिन होली खेली जाती है, जिसे धूलेंडी भी कहते हैं। एक नाम इसका रंगों वाली होली और दूसरा नाम रंग पंचमी भी है।
Source: Freepik
भद्रा के साथ-साथ चंद्र ग्रहण
इस दिन भद्रा के साथ-साथ चंद्र ग्रहण का भी साया पड़ रहा है। वहीं पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 पर शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:23 पर होगा।
Source: Unsplash
चंद्र ग्रहण 14 मार्च दिन शुक्रवार को
तिथि के अनुसार, चंद्र ग्रहण 14 मार्च दिन शुक्रवार को लगने वाला है। वहीं भारत के समयानुसार यह सुबह 10:41 मिनट से दोपहर 2:18 बजे तक (दिल्ली समय) रहेगा।
Source: Freepik
फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि
वहीं स्थान भेद की मानें तो 9:29 से 3:29 बजे तक रहेगा। इस दिन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि है। पर होलिका दहन पर भारत में चंद्र ग्रहण का असर नहीं रहने वाला है।
Source: Republic
सूतक काल भी मान्य नहीं
यानी कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होंगे। आप धूलेंडी का पर्व बड़े धूमधाम से मना सकते हैं।
Source: Unsplash
महीना त्योहार और धार्मिक अनुष्ठानों से भरा
मार्च का महीना त्योहार और धार्मिक अनुष्ठानों से भरा है। इस महीने न केवल होली का त्योहार है बल्किृ चैत्र अमावस्या, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहार भी बड़ी धूमधाम से मनाए जाएंगे।
Source: ANI
होलाष्टक की शुरुआत
वहीं जबकि 7 मार्च 2025, दिन शुक्रवार को दिन होलाष्टक की शुरुआत भी हो रही है। यह होली से हफ्ते भर पहले शुरू हो जाता है।
Source: ANI
चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि होली के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में सूतक भी मान्य नहीं।
Source: Freepik