May 01, 2024

Ruchi Mehra

पहली बार भगवान राम के दरबार पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाआरती में भी हुईं शामिल; PHOTOS


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज (1 मई) को पहली बार अयोध्या पहुंची। यहां उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए।

Source: President Droupadi Murmu in Ayodhya


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में राम लला की आरती भी की। वहीं वह सरयू घाट पर महाआरती में भी शामिल हुईं।

Source: President Droupadi Murmu in Ayodhya


राष्ट्रपति ने करीब चार घंटे राम नगरी अयोध्या में बिताएं। रामलला के दर्शन करने से पहले वह हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करती नजर आईं।

Source: President Droupadi Murmu in Ayodhya


राष्ट्रपति भवन ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर उनके इस दौरे की तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हनुमान गढ़ी मंदिर, अयोध्या में दर्शन किए और पूजा की तस्वीरें शामिल हैं।

Source: President Droupadi Murmu in Ayodhya


अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुबेर टीला का दौरा किया और पूजा की। उन्होंने दिव्य पक्षी जटायु की प्रतिमा को भी नमन किया।

Source: President Droupadi Murmu in Ayodhya


राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं, मंदिर में प्रवेश के रास्ते को भी खास फूलों से सजाया गया है। राम जन्मभूमि परिसर और हनुमान गढ़ी की भी फूलों से खास सजावट की गई।

Source: President Droupadi Murmu in Ayodhya