May 01, 2024

Sadhna Mishra

गर्मियों में पेट को रखना है ठंडा, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें


गर्मियों के मौसम में धूप और गर्मी से लोगों को हेल्द से जुड़ी कई सारी परेशानियां होने लगती है। जिसकी वजह से भूख कम लगती है।

Source: Freepik


वहीं गर्मियों में गर्मी की वजह से ठंडी चीजों को खाने की क्रेविंग बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार लोग अनहेल्दी चीजों का सेवन करने लगते हैं।

Source: Freepik


अगर आप भी गर्मियों में सेहत का ख्याल रखते हुए ठंडी चीजों को खाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए।

Source: Freepik


गर्मियों में दही चावल खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह सेहत को स्वस्थ्य रखने के साथ ही शरीर को ठंडा बनाएं रखने में मदद करता है।

Source: Freepik


इन दिनों में खुद को हाइड्रेट बनाए रखने के लिए मसाला छाछ पी सकते हैं। यह ब्लोटिंग, कब्ज गैस और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Source: Freepik


मूंग दाल स्प्राउट्स आंतों को स्वस्थ रखने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है। इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंजाइम होते हैं। ये पाचन में मदद करते हैं।

Source: Freepik