amp com score card

Apr 05, 2025

Kajal .

Healthy Drinks: गर्मियों में रहना है ठंडा-ठंडा कूल-कूल, तो ये हेल्दी ड्रिंक आपके लिए


सत्तू शरबत

सत्तू से बने शरबत में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं। यह गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है और भूख को शांत करता है। 

Source: Shutterstock


नींबू पानी

नींबू पानी शरीर को ठंडा रखने के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। 

Source: istock


खीरा जूस

खीरे में 95% पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए बहुत अच्छा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को भी निखारते हैं।  

Source: Healthy Pre-Bridal Drinks


छाछ

छाछ प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होती है। यह पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने का काम करती है।  

Source: Unsplash


नारियल पानी

नारियल पानी सबसे प्राकृतिक और ताजगी देने वाला पेय है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और शरीर में मिनरल्स की कमी को पूरा करता है।  

Source: Unsplash


गन्ने का रस

गन्ने का रस प्राकृतिक शीतलता प्रदान करता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं।

Source: Unsplash


आंवला जूस

आंवला गर्मियों के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखता है और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। इससे स्किन भी हेल्दी होती है।  

Source: Shutterstock


तरबूज जूस

तरबूज में 90% पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह वेटलॉस में भी मदद करता है।

Source: Freepik


लस्सी

गर्मियों में लस्सी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह दही से बनी होती है और पाचन में मदद करती है। आप इसे मीठा या नमकीन दोनों रूप में बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। 

Source: Freepik


पुदीना शरबत

पुदीना में ठंडक देने वाले गुण होते हैं। पुदीने का शरबत न केवल गर्मी से राहत देता है, बल्कि यह पेट की समस्याओं को भी ठीक करता है। 

Source: Freepik