Jan 25, 2025

Garima Garg

कच्चा लहसुन खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?


What is the correct way to use garlic? कच्चे लहसुन का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Source: Pixabay


ज्यादातर घरों में खाना बनाते वक्त लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसके सेवन से सेहत की कई समस्याएं भी दूर होती हैं। 

Source: Unsplash


लेकिन लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि लहसुन का सेवन किस प्रकार करें। यदि आप भी इसी सवाल का जवाब चाहते हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। 

Source: Pexels


बता दें कि इसके अंदर विटामिन B6, विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में ये न केवल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है बल्कि इम्यूनिटी को बूस्ट भी कर सकता है।

Source: Pexels


यदि आप पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में लहसुन को जोड़ सकते हैं। लहसुन के सेवन से न केवल गैस की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि... 

Source: WIkipedia


एसिडिटी, अपच आदि समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। बता दें कि जिन लोगों के आंतों में इंफेक्शन रहता है वे लोग अपनी डाइट में लहसुन हो जोड़ सकते हैं। 

Source: freepik


लहसुन के अंदर एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो आंतों के कई तरह के इंफेक्शंस दूर कर सकते हैं। आप खाली पेट लहसुन की एक कली का सेवन कर सकते हैं। 

Source: freepik


वहीं कुछ लोग इसे निगल जाते हैं पर ऐसा ना करें। ऐसे में आप सबसे पहले लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। उसके बाद इसका सेवन करें। 

Source: PIxabay


लहसुन वजन घटाने में भी आपके बेहद काम आ सकता है। यदि खाली पेट लहसुन का सेवन किया जाए तो इससे न केवल शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर आ सकते हैं बल्कि यह लिवर के लिए बेहद अच्छा माना गया है।

Source: Unsplash