amp com score card

Feb 28, 2025

Kajal .

Pimple: पिंपल्स से छुटकारा दिलाएंगे ये टिप्स


टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। एक कॉटन पैड पर थोड़ा सा टी ट्री ऑयल लगाकर सीधे पिंपल्स पर लगाएं। इससे राहत मिलेगी। 

Source: X


एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और सूजन कम करने में मदद करता है। रोजाना एलोवेरा जेल को पिंपल्स पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ें, फिर धो लें। 

Source: Unsplash


नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे सीधे पिंपल्स पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। यह पिंपल्स को सुखाता है और स्किन को हल्का करता है। 

Source: Pexels


शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों को ठीक करने में मदद करते हैं। शहद को पिंपल्स पर सीधे लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। 

Source: Unsplash


हल्दी में प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो मुहांसे और उनके निशान को कम करने में मदद करते हैं। हल्दी को दूध या शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाएं। 

Source: Image: Unsplash


ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को शांत करते हैं। ग्रीन टी के ठंडे बैग को 15-20 मिनट के लिए पिंपल्स पर रखें, यह सूजन और जलन को कम करेगा। 

Source: Meta AI


बेसन और हल्दी का पैक मुहांसों को सूखा सकता है और स्किन को साफ करता है। इसे पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं और सुखने के बाद गीले हाथों से मसाज करते हुए हटा लें। 

Source: Unsplash


अधिक पानी पीने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे मुंहासों की समस्या कम हो सकती है। दिनभर 8-10 गिलास पानी पिएं। 

Source: Pexels


मुल्तानी मिट्टी स्किन को साफ करती है और ऑयल को अवशोषित करती है। इसे पानी के साथ पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं, यह पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा दिला सकता है। 

Source: Freepik


एक समान मात्रा में नींबू और टी ट्री ऑयल मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। यह मिश्रण स्किन के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और स्किन को ताजगी देता है। 

Source: X