Dec 27, 2024

Sadhna Mishra

हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे डॉक्टर मनमोहन सिंह? क्या है वजह


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर, 2024 की रात 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

Source: PTI


इस खबर के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें भारत के 14वें प्रधानमंत्री के साथ-साथ कई कारणों अन्य कारणों से भी जाना जाएगा।

Source: PTI


हालांकि जब भी उनके बारे में सोचा जाए, तो उनका सबसा पहला चित्र सफेद दाढ़ी और नीली पगड़ी वाला ही नजर आता है।

Source: PTI


दरअसल, मनमोहन सिंह हमेशा नीली पगड़ी में ही नजर आते थै, लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? नहीं तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

Source: PTI


मनमोहन सिंह की नीली पगड़ी की कहानी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से जुड़ी हुई है, जहां से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री ली थी।

Source: PTI


ये कहानी साल 2006 की है, जब कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्हें डॉक्टरेट ऑफ लॉ के लिए सम्मानित किया गया था। उसी दौरान उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था। 

Source: PTI


समारोह के दौरान जब उन्हें उपाधि से सम्मानित किया जा रहा था, तब ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप ने उनकी नीली पगड़ी की ओर इशारा करते हुए कहा, 'देखो उनकी पगड़ी का रंग।'

Source: PTI


इस टिप्पणी पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डॉ. सिंह ने बताया कि हल्का नीला रंग उनका पसंदीदा रंग है और यह उन्हें कैम्ब्रिज के दिनों की याद दिलाता है।

Source: PTI


उन्होंने कहा, 'नीला मेरा पसंदीदा रंग है और अक्सर मेरे सिर पर दिखाई देता है।' उन्होंने बताया कि कैम्ब्रिज में उनके साथी उन्हें प्यार से 'ब्लू टर्बन' कहते थे।

Source: PTI


यह उस समय उनका निकनेम बन गया था। कॉलेज के दिनों में साथ रहा ये नीला रंग बाद में प्रधानमंत्री बनने तक उनके साथ रहा था।

Source: PTI