Jul 30, 2024

Digital Desk

Wayanad Landslides: सेना ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन का मोर्चा, चारों तरफ तबाही का मंजर; अब तक 84 मौत


केरल के वायनाड में भूस्खलन से बड़ी तबाही हुई है। मरने वालों का आंकड़ा 84 तक आ पहुंचा है और 115 से अधिक घायल है। हालत इतने विपरीत हैं कि रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना और NDRF को उतारना पड़ा है।

Source: PTI


लैंडस्लाइड वायनाड के चूरालमाला इलाके में हुई है। बारिश और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ। मलबे में लोगों की कारें पूरी तरह दब गई हैं। NDRF की टीम लोगों को बचाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

Source: PTI


NDRF ने 2 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला है। करीब 250 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एक युवती ने रुंधे गले से बताया कि उसके परिवार के 5 सदस्य लापता हैं, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।

Source: PTI


भूस्खलन के बाद स्वास्थ्य केंद्र में शवों की कतार के बीच लोग अपने प्रियजनों को ढूंढते नजर आए। परिजनों के शव देखकर जहां कुछ लोग फूट-फूटकर रोने लगे, वहीं किसी अपने का शव इनमें ना पाकर राहत की सांस ली।

Source: PTI


राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। मलबे में लोगों को खोजने में लिए NDRF की टीम और सेना जुटी है। कम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की कोशिश है।

Source: PTI