Feb 04, 2025

Priyanka Yadav

'प्रिंस से मिलने से पहले कई मेंढकों को किस करना पड़ता है', Nick से शादी पर बोलीं Priyanka Chopra


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वो हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर देती हैं फिर चाहे उनकी पर्सनल लाइफ ही क्यों न हो। 

Source: Instagram


अब हाल ही में 'देसी गर्ल' ने अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन हर किसी के कान खड़े हो गए। 

Source: Instagram


एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वो शादी से पहले अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के बारे में क्या कुछ सोचा करती थी। 

Source: Priyanka Chopra


उन्होंने शादी से पहले सोचा था कि उन्हें एक ऐसा पार्टनर चाहिए जो परिवार को समझने वाला हो, सच्चा हो,  प्रोफेशनल, क्रिएटिव और एम्बीशन के लिए क्रेजी हो।

Source: Instagram


प्रियंका ने कहा कि निक में ये सभी खूबियां हैं। आपको अपने प्रिंस से मिलने से पहले कई मेंढकों को किस करना पड़ता है। 

Source: Instagram


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चिन रीति-रिवाज से धूमधाम से भारत में शादी की थी।

Source: @nickjonas/instagram


कपल ने साल 2022 में सेरोगेसी के जरिये अपनी जिंदगी में नन्ही सी परी का स्वागत किया। उन्होंने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा।  

Source: Instagram