Jan 11, 2025

Digital Desk

Yo Yo Honey Singh इन 10 शहरों में करेंगे परफॉर्म, यहां से बुक करें 'मिलियनेयर इंडिया टूर' की टिकट


सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने अपकमिंग कंसर्ट 'मिलेनियर इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं। वो भारत के 10 शहरों में परफॉर्म करेंगे।

Source: instagram/yoyohoneysingh


हनी सिंह के मिलियनेयर इंडिया टूर की टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। उनके टूर की शुरुआत 22 फरवरी को मुंबई से होगी और 5 अप्रैल को कोलकाता में टूर का आखिरी शो होगा।

Source: instagram/yoyohoneysingh


22 फरवरी को मुंबई, 28 फरवरी-लखनऊ, 1 मार्च-दिल्ली, 8 मार्च-इंदौर, 4 मार्च-पुणे, 15 मार्च-अहमदाबाद, 22 मार्च-बेंगलुरु, 23 मार्च-चंडीगढ़, 29 मार्च-जयपुर, 5 अप्रैल को कोलकाता में Live परफॉर्मेंस करेंगे। 

Source: ANI


11 जनवरी की दोपहर 2 बजे से हनी सिंह के मिलेनियर इंडिया टूर के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। हनी के फैंस कंसर्ट की टिकट जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर जाकर बुक कर सकते हैं।

Source: instagram/yoyohoneysingh


हनी के इस टूर में एज लिमिट भी निर्धारित की गई है। चार घंटे तक चलने वाले इस कंसर्ट को 16 साल से अधिक के लोग ही एंजॉय कर पाएंगे। मिलियनेयर इंडिया टूर में बच्चे शामिल नहीं होंगे।

Source: instagram/yoyohoneysingh


हनी सिंह ने अपने मिलियनेयर इंडिया टूर की अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम पर कर करते हुए एक स्टोरी पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- मौन आवाज का अंत नहीं है, ये इसकी शुरुआत है।

Source: instagram/yoyohoneysingh


हनी सिंह एक शो में चार घंटे परफॉर्म करेंगे। जिसमें उनके ब्राउन रंग, डोप शोप और लुंगी डांस जैसे हिट गाने शामिल हैं। हनी के फैंस को उनके इस टूर का लंबे समय से इंतजार था।

Source: instagram/apdhillon