Feb 10, 2025
Ritesh Kumarकॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का विवादों से गहरा नाता है। अब लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इस शो में विवादित बयान देकर बुरे फंस गए हैं।
Source: instagram
इस शो का एक वीडियो सनसनी मचा रहा है जिसको देखकर लोगों में काफी आक्रोश है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में पहुंचे रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से घटिया सवाल पूछा जिसके चलते वो ट्रोल हो रहे हैं।
Source: instagram
रणवीर इलाहाबादिया ने पूछा, ''क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे - या आप एक बार इसमें शामिल होना चाहेंगे?'
Source: instagram
कॉमेडी के नाम पर रणवीर इलाहाबादिया की इस घटिया कमेंट की चारों तरफ आलोचना हो रही है। रणवीर इलाहाबादिया के इस स्टेंटमेंट पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस का रिएक्शन भी आया।
Source: instagram
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''यह गलत है। बहुत ही भद्दे कमेंट किए गए है, जो की गलत है। हमारी फ्रीडम वहां समाप्त हो जाती है जब हम किसी और की फ्रीडम पर अतिक्रमण करते हैं।''
Source: ANI
मामले को लेकर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लैटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
Source: instagram
रणवीर इलाहाबादिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। यूट्यूब पर उनका पॉडकास्ट काफी लोकप्रिय है जिसे लाखों फैंस देखते हैं।
Source: X/ Screen Grab
उनके पॉडकास्ट में युवराज सिंह, ईशांत शर्मा जैसे क्रिकेट स्टार्स से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स भी शिरकत करते हैं।
Source: X