Jul 23, 2024

Sakshi Bansal

विदेश में मां के हाथ का खाना मिस कर रही थीं प्रियंका चोपड़ा, घर लौटते ही मिला सरप्राइज


प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से ऑस्ट्रेलिया में फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि, अब वो घर वापस आ गई हैं।

Source: Varinder Chawla


प्रियंका चोपड़ा ने घर आते ही सबसे पहले अपनी मां के हाथ के खाने का लुत्फ उठाया है जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Source: Varinder Chawla


प्रियंका के लिए उनकी मां मधु चोपड़ा ने पालक पनीर और पराठे बनाए थे जिसकी झलक एक्ट्रेस ने फैंस को भी दिखाई है।

Source: instagram


लजीजदार खाने की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- "जब आप दिन भर की शूटिंग के बाद मां के पास घर आते हैं।''

Source: Priyanka Chopra/Instagram


बात करें फिल्म 'द ब्लफ' की तो इसमें प्रियंका को समुद्री डाकू की भूमिका निभाते देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं।

Source: priyankachopra/instagram