Mar 09, 2024

Sakshi Bansal

Miss World 2024: जानिए कब और कहा देख सकेंगे कंपटीशन, कौन करेगा भारत को रिप्रेजेंट?


इस साल का मिस वर्ल्ड कंपटीशन काफी खास होने वाला है क्योंकि पूरे 28 साल बाद भारत इसकी मेजबानी करेगा। आज यानि 9 मार्च के दिन दुनिया को अपनी नई मिस वर्ल्ड मिलेगी।

Source: X


मिस वर्ल्ड का फिनाले आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा जिसपर पूरी दुनिया की निगाहें रहने वाली हैं। भारत की तरफ से फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी देश को रिप्रजेंट कर रही हैं।

Source: instagram


71वें मिस वर्ल्ड का कंपटीशन 9 मार्च को SonyLiv पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आप इसे अपने टीवी, लैपटॉप या फोन स्क्रीन्स पर भी लाइव देख सकते हैं।

Source: instagram


इसके अलावा, यह कार्यक्रम मिस वर्ल्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.missworld.com पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

Source: instagram


सिनी शेट्टी ने कंपटीशन से एक दिन पहले अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। सिनी भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Source: instagram