Jan 25, 2025

Sakshi Bansal

ममता कुलकर्णी की टॉप 5 सुपरहिट फिल्में


ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं और आते ही किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्हें अब यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा।  

Source: instagram


ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड के साथ साथ कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम किया था। हालांकि, उनकी ये पांच बॉलीवुड फिल्मों की दर्शकों के दिलों में एक खास जगह है।

Source: X


‘तिरंगा’ में ममता के साथ साथ राज कुमार और नाना पाटेकर ने भी अहम किरदार निभाया था। 1993 में रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन मेहुल कुमार ने किया था।

Source: X


ममता कुलकर्णी को 1993 की फिल्म ‘आशिक आवारा’ से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। उमेश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म में वो सैफ अली खान के साथ दिखाई दी थीं।

Source: X


ममता ने मेहुल कुमार की एक और फिल्म ‘क्रांतिवीर’ में काम किया है। 1994 की फिल्म में उनके साथ साथ नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम किरदार निभाया है।

Source: X


राकेश रोशन के निर्देशन में बनी ‘करण अर्जुन’ (1995) ममता कुलकर्णी के करियर की सबसे सफल और यादगार फिल्मों में से एक है। इसमें वो सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं।

Source: X


उमेश मेहरा की फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ में भी ममता के रोल को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अक्षय कुमार और मोहनीश बहल भी नजर आए थे।

Source: X