Mar 24, 2025

Ruchi Mehra

Athiya-KL Rahul Baby Girl: मां बनीं अथिया शेट्टी तो खुशी से झूमे नाना-मामा, क्रिकेटर्स-सेलेब्स ने लुटाया प्यार


घर आई लक्ष्मी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। नवरात्रि से पहले इनके घर लक्ष्मी आई हैं।  

Source: Instagram


पेरेंट्स बने अथिया-राहुल

जी हां, शादी के 2 साल बाद दोनों पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। अथिया शेट्टी ने नन्ही परी को जन्म दिया है।  

Source: Instagram


शेयर की गुड न्यूज

KL राहुल- अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर की। उन्होंने लिखा, “हमारे एक बेटी हुई है... 24 मार्च 2025। अथिया और राहुल।”

Source: Instagram


खुशी से झूमे फैंस

जहां इस खुशखबरी से फैंस तो खुशी से झूम ही उठे हैं। तो वहीं कई क्रिकेटर्स और सेलेब्स ने भी कपल को ढेर सारी बधाईयां दीं और प्यार लुटाया।  

Source: Instagram


नाना सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार

सुनील शेट्टी ने नाना बनने पर खुशी जाहिर की हैं। अथिया के भाई अहान शेट्टी भी मामा बन गए हैं। उन्होंने कपल की पोस्ट पर प्यार लुटाया। 

Source: Instagram


क्रिकेटर्स-सेलेब्स ने दी बधाई

क्रिकेटर शिखर धवन, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, परिणीत चोपड़ा, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, कियारा आडवाणी, कृति सेनन समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दीं।   

Source: Instagram


सोनाक्षी बोलीं- आप खुशकिस्मत हों

सोनाक्षी ने लिखा, "आप दोनों को बधाई!! एक छोटी सी बच्ची पाकर बहुत खुशकिस्मत हों।" अनन्या पांडे, मीरा कपूर ने कपल को शुभकामनाएं दीं।  

Source: Instagram


शादी के 2 साल बाद घर गूंजी किलकारियां

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई है। कपल ने नवंबर 2024 में अथिया की प्रेग्नेंसी अनाउंस की थीं।  

Source: Instagram


IPL के बीच राहुल को मिली गुड न्यूज

शादी के 2 साल बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। IPL के बीच केएल राहुल को ये खुशखबरी मिली है। 

Source: Instagram


केएल राहुल ने मिस किया पहला मैच

अथिया की प्रेग्नेंसी की वजह से KL राहुल ने IPL का अपना पहला मैच मिस किया। आज LSG vs DC के बीच मुकाबला हो रहा है। राहुल इस बार दिल्ली की टीम में हैं। 

Source: Instagram