Feb 22, 2025

Priyanka Yadav

'मैं उस स्टेज पर हूं...', रोजलिन खान के आरोपों पर Hina Khan ने यूं दिया मुंहतोड़ जवाब


छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हैं। अपनी लाइफ के इस मुश्किल दौर में वो पॉजिटिव रहने की कोशिश में लगी हुई हैं। 

Source: Hina Khan/Instagram


इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस रोजलिन खान ने दावा किया था कि हिना खान को स्टेज 3 नहीं बल्कि स्टेज 2 कैंसर है। वो अपनी बीमारी को बढ़ा-चढ़ाकर बता रही हैं।

Source: Instagram


यहां तक कि रोजलिन खान ने कथिततौर पर हिना खान की मेडिकल रिपोर्ट तक शेयर की जिसमें उन्होंने कई आरोप लगाए।

Source: Instagram


अब रोजलिन खान के दावों पर हिना खान ने अपने अंदाज में करारा जवाब दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। 

Source: Instagram


वीडियो में बाथरोब पहने हिना खान जूस पीती दिख रही हैं। इस दौरान वो काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं।

Source: Instagram


इस वीडियो के कैप्शन में हिना ने लिखा- 'मैं उस स्टेज पर हूं, जहां मुझे अब किसी की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

Source: Instagram


YRKKH फेम अक्षरा ने आगे लिखा- 'अपने ऑरा को साफ कर रही हूं। एक टाइ पर एक सिप।'

Source: Hina Khan/Instagram


हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी अपडेट फैंस संग शेयर करती रहती हैं।

Source: Hina Khan


हाल ही में हिना खान को पॉपुलर कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में देखा गया था जहां ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। 

Source: realhinakhan/Instagram


हिना खान कैंसर के दर्द से लड़ते हुए अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को जी भरकर जी रही हैं। इसके साथ ही अपने वर्क कमिटमेंट्स को भी पूरा कर रही हैं। 

Source: Instagram/realhinakhan