Jan 26, 2024

Ruchi Mehra

अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक...बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं मनाया रिपब्लिक डे का जश्न, तस्वीरें


अमिताभ बच्चन ने 75वां गणतंत्र दिवस बेहद ही खास अंदाज में मनाया। वह दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रगान गाते नजर आए। इसका वीडियो उन्होंने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है।

Source: X


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार गणतंत्र दिवस के मौके पर हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी दिखे। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया।

Source: Instagram


एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगी नजर आईं। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने तिरंगे के रंगा का सूट पहने डांस करते हुए देखा जा सकता है।

Source: Instagram


एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी खास तरीके से रिपब्लिक डे मनाया। वह इस दौरान दिल्ली में आयोजित परेड का भी हिस्सा बनें। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

Source: Instagram


बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीनों को एक साथ देखा जा सकता है।

Source: Instagram