Feb 10, 2025
Ritesh Kumarमहिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज होने जा रहा है। 14 फरवरी से WPL 2025 की शुरुआत होगी।
Source: PTI
विमेंस प्रीमियर लीग 2025 में हिस्सा लेने वाली 5 टीमें: गुजरात जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स
Source: WPL
विमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) का आयोजन वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में होगा।
Source: PTI
पिछली बार स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
Source: BCCI
महिला प्रीमियर लीग 2025 का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर होगा। 14 फरवरी को ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB का सामना गुजरात जायंट्स से होगा।
Source: BCCI
WPL 2025 के सारे मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
Source: WPL
WPL 2025 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए जियो सिनेमा ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां सारे मुकाबले फ्री में दिखाए जाएंगे।
Source: Instagram