Jan 01, 2025

Shubhamvada Pandey

ये दुख काहे खत्म नहीं होता... बीमारी से जूझ रहे विनोद कांबली का किसने छीन लिया फोन?


सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। विनोद कांबली शराब की बुरी लत के चलते काफी परेशान थे।  

Source: Instagram


इस दौरान उनकी आर्थिक हालत भी काफी खराब हो गई थी। बीसीसीआई की ओर से कांबली को तीस हजार रुपए पेंशन मिलती है जिससे वे अपना गुजारा करते हैं। 

Source: Instagram


कांबली की दयनीय स्थिति को देखकर कई लोग मदद के लिए सामने आए। आकृति अस्पताल उनके इलाज का खर्च खुद उठा रहा है।  

Source: Instagram


विनोद कांबली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। पूर्व क्रिकेटर ने पिछले 6 महीने से अपना फोन इस्तेमाल नहीं किया है।  

Source: Instagram


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनका फोन खराब हो गया जिसे उन्होंने ठीक करवाने को दिया। दुकनदार ने फोन ठीक करने के 15 हजार रुपए मांगे जिसे वे चुका नहीं सके। जिसके चलते दुकानदार ने उनका फोन छीन लिया।  

Source: Instagram


कांबली को 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन वे अपना फोन वापस नहीं ले पाए हैं।  

Source: Instagram


कांबली उस समय लोगों की नजर में आए जब वे अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के मेमोरियल इवेंट के दौरान सचिन के साथ दिखे थे। 

Source: Instagram


उनकी हालत ये हो गई थी कि वे अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर को पहचान नहीं पा रहे थे। 

Source: x.com/ANI