Apr 07, 2025

Ritesh Kumar

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी बार वानखेड़े स्टेडियम में कब जीती थी RCB?


RCB-MI की टक्कर

आईपीएल में जब भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होता है तो फैंस का जोश हाई रहता है। आईपीएल 2025 में सोमवार, 7 अप्रैल को RCB और MI की टक्कर है।

Source: iplt20.com


मुंबई इंडियंस का मनोबल हाई

आईपीएल 2025 में भले ही मुंबई इंडियंस की टीम 4 में से 3 मुकाबला हारकर दबाव में है, लेकिन RCB के खिलाफ मैच से पहले उनका मनोबल हाई होगा।  

Source: BCCI


वानखेड़े में RCB का खराब प्रदर्शन

इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।  

Source: PTI


10 सालों से वानखेड़े में नहीं जीती RCB

पिछले 10 सालों में RCB मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीत के लिए तरस रही है। इस मैदान पर आखिरी बार 2015 में उन्हें जीत नसीब हुई थी।  

Source: iplt20.com


डिविलियर्स ने जड़ा था शतक

2015 में हुए उस मैच में RCB की तरफ से एबी डिविलियर्स ने शानदार शतक जड़ा था। ABD ने 59 गेंदों पर 133 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।  

Source: bcci


215 रनों की हुई थी पार्टनरशिप

डिविलियर्स के अलावा विराट कोहली ने भी उस मैच में 82 रनों की दमदार पारी खेली थी। दोनों के बीच 215 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। RCB ने मुंबई इंडियंस को 39 रन से हरा दिया था।

Source: iplt20.com