amp com score card

Apr 06, 2025

Ritesh Kumar

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?


IPL 2025 में RCB का अलग अंदाज

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अलग अंदाज में खेल रही है। अभी तक हुए 3 मैचों में से 2 में RCB ने जीत हासिल की है।  

Source: IPL


RCB बनाम MI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का अगला मुकाबला सोमवार, 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा। ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB फैंस की नजर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होगी।  


मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अब तक 33 मैच खेले हैं। इस दौरान RCB के पूर्व कप्तान ने 855 रन बनाए हैं।  

Source: instagram


लगा चुके हैं 5 अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है। उन्होंने MI के खिलाफ 5 अर्धशतक जड़े हैं और उनका उच्चतम स्कोर 92 रहा है।  

Source: instagram


आईपीएल 2025 में विराट कोहली

आईपीएल 2025 की बात करें तो अब तक हुए तीन मैचों में विराट कोहली ने 97 रन बनाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा था। 

Source: instagram


आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का हाल

मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में 4 मैच खेले हैं और 3 में हार्दिक की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2025 पॉइंट्स टेबल पर RCB दूसरे नंबर पर है, जबकि MI 8वें स्थान पर है। 

Source: instagram