Apr 11, 2025
Ritesh Kumarधोनी फिर बने CSK के कप्तान
आईपीएल 2025 के बीच एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
Source: iplt20.com
धोनी के नाम अनोखा रिकॉर्ड
आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद ये पहला मौका है जब एमएस धोनी CSK की कप्तानी कर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में ये जिम्मेदारी मिलते ही धोनी के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
Source: iplt20.com
सबसे उम्रदराज कप्तान बने धोनी
एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। माही मौजूदा समय में 43 साल और 278 दिन के हैं। 7 जुलाई 2025 को वो अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।
Source: CSK
सबसे युवा कप्तान कौन?
धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस लीग के सबसे युवा कप्तान कौन हैं?
Source: X
कोहली हैं सबसे युवा IPL कप्तान
ये रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम हैं। कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे युवा कप्तान रहे हैं। वो जब 22 साल और 187 दिन के थे तब RCB ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया था।
Source: IPL
सबसे सफल कप्तान हैं माही
एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार खिताब जीता है। धोनी ने आईपीएल में 226 मैचों में कप्तानी की है। 133 मैचों में उन्हें जीत मिली है।
Source: AP Photo