Apr 06, 2025
Ritesh Kumarआईपीएल 2025 में नहीं चल रहा धोनी का बल्ला
CSK को 5 बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी आईपीएल 2025 में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। 43 साल के माही बल्ले से वो कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी पारी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। एमएस धोनी ने 26 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। उनकी स्लो बैटिंग की खूब आलोचना हो रही है।
Source: AP
पहली बार स्टेडियम पहुंचे माता-पिता
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एमएस धोनी का पूरा परिवार मौजूद था। ऐसा पहली बार था जब माही के माता-पिता अपने बेटे को खेलते देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।
Source: x
आईपीएल से संन्यास लेंगे धोनी?
CSK बनाम DC मैच के दौरान इस बात की अटकलें तेज हो गई कि एमएस धोनी आईपीएल से संन्यास लेने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक रिटायरमेंट के ऐलान नहीं किया है।
Source: AP
पत्नी साक्षी और बेटी भी मौजूद
इस मैच में धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं। साल 2010 में धोनी ने साक्षी के साथ सात फेरे लिए थे।
Source: X
धोनी और साक्षी की शादी
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को बिहार (अब झारखंड) में हुआ था। मौजूदा समय में माही 43 साल के हैं। वहीं, साक्षी का जन्म 19 नवंबर 1988 को गुवाहाटी में हुआ था।
Source: instagram
साक्षी से 7 साल बड़े हैं माही
एमएस धोनी और साक्षी की उम्र में काफी अंतर है। माही अपनी पत्नी से उम्र में 7 साल बड़े हैं। शादी के 5 साल बाद दोनों माता-पिता बने। साक्षी ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम जीवा है।
Source: instagram