May 06, 2025
Ritesh Kumarमुंबई बनाम गुजरात
आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में हार्दिक पांड्या एंड कंपनी एक तीर से दो निशाना साधना चाहेगी।
Source: iplt20.com
मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन
शुरुआती मैचों में लगातार हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी की है। हार्दिक पांड्या पिछले 6 मैचों से अपराजित है। अगर वो गुजरात टाइटंस को हराने में सफल होती है तो पहली बार लगातार 7 मैच जीतने में कामयाब होगी।
Source: iplt20.com
जीत का 'सिक्स' लगा चुकी है मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने इससे पहले आईपीएल के ओपनिंग सीजन में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में लगातार 6 मुकाबले जीते थे। इसके बाद 2017 में भी रोहित शर्मा के नेतृव में MI ने जीत का 'छक्का' लगाया था।
Source: iplt20.com
हार्दिक रचेंगे इतिहास?
मुंबई इंडियंस के इस शानदार रिकॉर्ड को हार्दिक पांड्या एक और स्टेप ऊपर ले जाने को बेताब होंगे। गुजरात टाइटंस को हराते ही मुंबई इंडियंस लगातार 7 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना देगी।
Source: iplt20.com
पॉइंट्स टेबल पर नंबर-1 की जंग
पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अगर उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत मिलती है तो वो शिखर पर पहुंच जाएगी क्योंकि नेट रनरेट में वो RCB से आगे हैं।
Source: iplt20.com