VIDEO: 'सेक्स के 500 रुपये दूंगा, मेरा रूम पास में ही है...', ऑटो ड्राइवर ने महिला पैसेंजर से कही घिनौनी बात; लड़की बोली- मेरा कपड़ा देखो...

आंध्र प्रदेश में एक ऑटो ड्राइवर का एक अजीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह एक महिला पैसेंजर को सेक्स के बदले पैसे देने की बात कह रहा है।

'₹500 For Sex!': Video Of Auto Driver's Shocking Offer To Female Passenger In Andhra Goes Viral
ऑटो ड्राइवर ने पैसेंजर से कही घिनौनी बात | Image: X

आंध्र प्रदेश में एक ऑटो ड्राइवर का एक अजीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह एक महिला पैसेंजर को सेक्स के बदले पैसे देने की बात कह रहा है। विशाखापत्तनम के पेंडुर्थी का यह वीडियो है, जिसमें आदमी पैसेंजर से कह रहा है कि वह उसे सेक्स के लिए 500 रुपये देगा।

महिला ने ड्राइवर का वीडियो बना लिया। उसने चालाकी से ड्राइवर से कहा कि वह एक जगह छोड़ने के बाद वापस आ जाएगी।

'मेरा कपड़ा देखो, न मैं कहीं फटा कपड़ा पहना'

इस दर्दनाक अनुभव को लोगों के साथ शेयर करते हुए, पैसेंजर ने कहा, “मेरा कपड़ा देखो। न मैं कहीं फटा कपड़ा पहना। न मैं शॉर्ट्स पहना। न मैं स्लीवलेस पहना। फिर भी, मेरे साथ आज यह हरकत हुई।”

महिला ने आगे बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई जब वह सब्जी खरीदने गई थी। उसने बताया कि जब वह घर लौट रही थी, तो ऑटो ड्राइवर ने उससे पूछा कि क्या उसे लिफ्ट चाहिए। यह सोचकर कि वह एक नॉर्मल ऑटोवाला है, वह उसकी गाड़ी में बैठ गई। राइड शुरू होने के थोड़ी देर बाद, ड्राइवर ने उसे यह अजीब ऑफर दिया, और कहा कि उसका कमरा पास में ही है।

Advertisement

‘हिम्मत कहां से आया?’

महिला ने हैरानी जताई कि ड्राइवर दिन में ऐसा कैसे कर सकता है। उसे ऐसा ऑफर देने का कॉन्फिडेंस कहां से आया? दिन का समय था, रोड पर लोग थे। फिर भी उसकी इतनी हिम्मत थी कि उसने ऐसा ऑफर दिया!”

ड्राइवर की फोटो शेयर करते हुए, महिला ने लोगों से ऑटो ड्राइवर को ढूंढने में मदद करने की अपील की। उसने कहा, “आज मैं बच गई। मैं नहीं चाहती कि यह चीज दोबारा किसी और लड़की के साथ हो। प्लीज।”

Advertisement

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

इस वीडियो से सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़क गया, लोगों ने गुस्सा जताया कि लड़कियों के लिए घर से बाहर निकलना, यहां तक कि सब्जी खरीदना भी सेफ नहीं है। अधिकारियों से तुरंत एक्शन लेने की मांग करते हुए, एक नेटिजन ने कहा, “किसी भी महिला को बाजार जाते समय सेफ महसूस करना चाहिए। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।”

देखें वीडियो

इस वीडियो को रिपब्लिक ने इंडिपेंडेंटली वेरिफाई नहीं किया है।

ये भी पढ़ेंः 'केजरीवाल चुनावी हिंदू हैं', AAP के सुंदरकांड कैंपन पर बरसी BJP

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड