'केजरीवाल चुनावी हिंदू हैं, पूरा गैंग फिर से नाटक...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर AAP के कैंपन पर बरसी BJP, सुंदरकांड पाठ के आयोजन को बताया ढोंग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर केजरीवाल के नेतृत्व में आज रोहिणी के सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब इस पर BJP की प्रतिक्रिया आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal big statement over Ram Mandir donation theft case AFTER Champat Rai resignation
अरविंद केजरीवाल | Image: Social Media

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी नया मुद्दा दे दिया है। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है।  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करने के बाद अब इस मुद्दे पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया है। वहीं, BJP केजरीवाल के कैंपन को ढोंग बताते हुए उन्हें  'राजनीतिक हिंदू' करार दिया है।

केजरीवाल के नेतृत्व में आज रोहिणी के सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। केजरीवाल ने इस आयोजन के जरिए चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में जनसमर्थन जुटाने की कोशिश की। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी सुंदरकांड का पाठ किया। अब केजरीवाल के इस कैंपन पर BJP की प्रतिक्रिया आई है।

अरविंद केजरीवाल चुनावी हिंदू हैं-हरीश खुराना

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा, "अरविंद केजरीवाल चुनावी हिंदू हैं। हम ये पहली बार नहीं कह रहे। जब-जब चुनाव आते हैं, अरविंद केजरीवाल के कर्म ये साबित कर देते हैं। आज वे बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, (राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले के खिलाफ) एक हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं, ये सब दिखाता है कि क्योंकि उत्तर प्रदेश में चुनाव आने वाले हैं इसलिए आज अरविंद केजरीवाल और उनका पूरा गैंग चुनावी हिंदू बनने का स्वांग रच रहा है।"

चुनाव आते ही राम याद आते हैं-BJP

"ये वही अरविंद केजरीवाल हैं, जो कहते थे कि उनकी नानी कहती है कि वहां(अयोध्या) राम मंदिर नहीं बनना चाहिए। पूरी आम आदमी पार्टी का ये मानना था कि वहां राम मंदिर के बजाय कुछ और बनना चाहिए क्योंकि वहां बाबरी मस्जिद रही थी। अब चुनाव के समय वे हिंदू बनने का ढोंग रच रहे हैं। वे तब क्यों चुप थे जब सबरीमाला के अंदर सोने की चोरी हुई थी? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्रवाई कर रहे हैं, SIT बैठाई गई है, कार्रवाई चल रही है और गिरफ्तारियां भी हो गई हैं। इस चोरी को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है। कानून को अपना काम करना चाहिए l"

Advertisement

केजरीवाल और AAP को बस नाटक आता है-हर्ष मल्होत्रा

केजरीवाल के सुंदरकांड पाठ पर भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "आज अरविंद केजरीवाल को फिर राम याद आए हैं। वे 'राजनीतिक हिंदू' हैं। उनका नाटक फिर से शुरू हो गया है। जनवरी 2024 में, उन्होंने महीने में एक बार कई जगहों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया था, क्योंकि 2024 के चुनाव नजदीक थे। अब, उन्होंने फिर से सुंदरकांड का यह नाटक याद आया है। "

बाबरी मस्जिद गिराने को बताया था गलत

हर्ष मल्होत्रा ने आगे कहा, 'मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उन्होंने खुद एक बार कहा था कि उनकी नानी ने उन्हें राम मंदिर जाने से मना किया था क्योंकि वह एक मस्जिद को गिराकर बनाया गया था; इसलिए वे वहां नहीं गए थे। उस समय भगवान राम के बारे में उनकी यही सोच थी। लेकिन आज, उन्होंने राम की शरण ली है। भगवान राम सच्चाई के प्रतीक हैं। दिल्ली और देश की जनता आपके इस सुंदरकांड वाले नाटक को अच्छी तरह समझ गई है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: यूपी में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड बनेगा, CM योगी बोले- 'मां धरती ख्याल..'
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड