यूपी में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड बनेगा, CM योगी ने ममता भरा संदेश दिया, बोले- 'मां धरती की सेहत का ख्याल रखें'

सीएम योगी ने गोरखपुर से 35 करोड़ पौधारोपण अभियान की शुरुआत की, धरती मां की सेहत पर चिंता जताते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जानें और क्या कुछ कहा? पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM योगी ने ममता भरा संदेश दिया, बोले- 'मां धरती की सेहत का ख्याल रखें'
CM योगी ने ममता भरा संदेश दिया, बोले- 'मां धरती की सेहत का ख्याल रखें' | Image: X

Ek Ped Maa Ke Naam: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (12 जुलाई) सुबह गोरखपुर से प्रदेशव्यापी 35 करोड़ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। लिंक एक्सप्रेसवे के भगवानपुर टोल प्लाजा गीडा सेक्टर-28 के पास उन्होंने कई पौधे रोपे और त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) के पौधे लगाए, इसके बाद गुब्बारे उड़ाकर अभियान की शुरू किया।

धरती मां हमें सब कुछ देती है- सीएम योगी 

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धरती मां हमें सब कुछ देती है, अच्छा वातावरण, आगे बढ़ने के अवसर, अन्न, फल और जल। फिर भी हम उसकी सेहत की चिंता नहीं करते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ये महायज्ञ चल रहा है। भारतीय संस्कृति में धरती को माता माना गया है और हम सब उसके पुत्र हैं।

मुख्यमंत्री ने चेताया कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। मौसम चक्र बिगड़ रहा है, गर्मी-सर्दी चरम पर है। आने वाले समय में कई शहर डूबने और जल संकट की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ की कीमत पूरी मानवता चुक रही है।

पिछले 9 सालों में 242 करोड़ पेड़ लगाए गए

योगी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया है। पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण किया गया। हैलोजन लाइट्स हटाकर LED लगाई गई, जिससे कार्बन उत्सर्जन घटा और आर्थिक लाभ हुआ। सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Advertisement

धरती मां की सेहत का ख्याल रखें- सीएम योगी

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री संजय निषाद, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद रवि किशन समेत जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना की महिलाओं को सहजन के पौधे दिए गए और किसानों को कार्बन क्रेडिट प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

ये अभियान सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है। ये धरती के प्रति कृतज्ञता और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जिम्मेदारी का संदेश है। यूपी जैसे बड़े राज्य में इतने बड़े पैमाने पर हरित प्रयास सराहनीय हैं। अगर हर नागरिक इसमें शामिल हो तो प्रदूषण कम होगा और मौसम संतुलित रहेगा। सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि इस महाभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। धरती मां की सेहत का ख्याल रखें तो आने वाली चुनौतियों से निपटा जा सकता है। फिलहाल आज ये अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में जोर-शोर से चल रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत मामले में AIIMS की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड