UP: बाबा की पार्टी हार गई... दूल्हे को ताना बर्दाश्त नहीं, शादी में बुलडोजर पर निकाल दी बारात, VIDEO

दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर अपनी बारात लेकर चला। यह सुनते ही परिवार और रिश्तेदारों ने उसे समझाने की खूब कोशिश की लेकिन...

Groom on Bulldozer: गोरखपुर के खजनी तहसील के निवासी मेहिन वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा ने अपनी शादी की बारात को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा किया कि सड़कों पर लोगों का मेला लग गया। जब खलीलाबाद के ससुराल पक्ष के लोगों ने दूल्हे को ताना मारा कि इस बार बाबा जी की पार्टी खलीलाबाद संतकबीरनगर में हार गई, तो यह बात दूल्हे कृष्णा वर्मा को इतनी एहसास हुआ कि उसने ठान लिया कि बारात कुछ खास तरीके से निकलेगी।

अब आप सोच रहे होंगे कि कोई महंगी एयरकंडीशनर कार या बड़ी गाड़ी चुनी होगी, लेकिन नहीं, कृष्णा वर्मा ने चुना बुलडोजर। जी हां, दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर अपनी बारात लेकर चला। यह सुनते ही परिवार और रिश्तेदारों ने उसे समझाने की खूब कोशिश की, 'अरे भाई, बुलडोजर पर बारात लेकर जाओगे तो लोग हंसेंगे' लेकिन कृष्णा वर्मा तो जिद पर अड़ गए। 

यह भी पढ़ें : Assembly Bypolls: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव शुरू, 13 जुलाई को नतीजे

जब बारात निकली तो सड़कों के दोनों तरफ तमाशबीनों की भीड़ लग गई। हर कोई इस अनोखी बारात को देखने के लिए उमड़ पड़ा। लोग अपने फोन से फोटो और वीडियो बनाने लगे और पूरे इलाके में बारात की धूम मच गई। इस अनोखी बारात ने जहां एक ओर हंसी का माहौल बनाया, वहीं दूसरी ओर यह भी साबित कर दिया कि कृष्णा वर्मा के लिए बाबा जी की आन-बान-शान से बढ़कर कुछ नहीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : बिहार की रुपौली सीट पर उपचुनाव में दिलचस्प मुकाबला, RJD की बीमा भारती समेत ये उम्मीदवार ठोक रहे ताल

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड