Assembly Bypolls: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव शुरू, 13 जुलाई को नतीजे

बिहार की एक, मध्य प्रदेश की एक, उत्तराखंड की एक, पंजाब की एक, बंगाल की चार, तमिलनाडु की एक सीट के सात-साथ हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों पर मतदान जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Learn how to add name in voter id list online
Assembly Bypolls | Image: PTI

Assembly Bypolls: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। बिहार की एक, मध्य प्रदेश की एक, उत्तराखंड की एक,  पंजाब की एक, बंगाल की चार, तमिलनाडु की एक सीट के सात-साथ हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों पर मतदान जारी है।

वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है, वहीं नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और 3 सीट मौजूदा विधायक के निधन की वजह से खाली हुई थीं। जिस पर आज उपचुनाव हो रहा है। इन सीटों पर पिछली बार बीजेपी ने 3 सीट, कांग्रेस ने 2, अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे हैं।

देहरा सीट पर मॉक पोलिंग

हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की जा रही है। निर्वाचन आयोग मतदान शुरू होने से एक घंटा पहले मॉक पोल कराता है, इसमें कुछ बूथ पर चुनाव से एक घंटे पहले मॉक पोल करवाया जाता है, इससे मशीनों में किसी तरह की खराबी या गड़बड़ी का भी पता लगाकर उसे बदला जा सकेगा। मॉक पोल के वक्त प्रत्याशियों के कम से कम दो पोलिंग एजेंट तय समय पर वहां उपस्थित रहते हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में BJP नेताओं को जान से मारने की धमकी, ज्वलनशील पदार्थ भी भेजा

Advertisement

बदरीनाथ ‎‎विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी

उत्तराखंड में बदरीनाथ ‎‎विधानसभा में उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। उपचुनाव में ‎सबसे खास बात यह है कि यहां के‎ गांव माणा, नीति और द्रोणागिरी के‎ लोग पहली बार अपने गांव में EVM पर मतदान कर रहे हैं। द्रोणागिरी गांव 12‎ हजार फीट की ऊंचाई पर बसा है। ‎यहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियां‎ पहले जिला मुख्यालय गोपेश्वर से‎100 किमी का सफर गाड़ी से करती‎ हैं। उसके बाद 10 किमी की दूरी ‎पैदल तय की जाती है। इस गांव में‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ 3838 मतदाता वोट करने के योग्य हैं।

यह भी पढ़ें : भारत-रूस के बीच 2030 तक 100 बिलियन ट्रेड टारगेट का लक्ष्य, अहम पॉइंट्स

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड