बिहार की रुपौली सीट पर उपचुनाव में दिलचस्प मुकाबला, RJD की बीमा भारती समेत ये उम्मीदवार ठोक रहे ताल

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में तीन लाख से अधिक मतदाता 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rupauli By-Election 2024
बिहार की रुपौली सीट पर उपचुनाव | Image: ANI

Rupauli By-Election: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर आज (10 जुलाई) उपचुनाव हो रहा है, जिसमें बिहार की एक, मध्य प्रदेश की एक, उत्तराखंड की दो, पंजाब की एक, बंगाल की चार, तमिलनाडु की एक, हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में तीन लाख से अधिक मतदाता 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

अलग-अलग राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर जहां उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है, इनमें से कुछ सीटें लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई, कई विधायकों ने संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने के लिए विधायकी छोड़ी थी तो उस कारण से भी कुछ सीटें खाली हुई। वहीं, कुछ विधायकों के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हुई है, इसलिए नए विधायकों को चुनने के लिए आज उपचुनाव हो रहे हैं।

इन 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी 

बिहार की रूपौली, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर वेस्ट, बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बगदा, मणिकताला, तमिलनाडु की विक्रावंदी सीट के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इन सीटों पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन 14 जून को जारी हुआ था। वहीं, चुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। 

सीट   राज्य
रुपौली बिहार
रायगंज                       पश्चिम बंगाल
रानाघाट  दक्षिण पश्चिम बंगाल
बगदाहपश्चिम बंगाल
माणिकतालापश्चिम बंगाल
विक्रावंदी तमिलनाडु
अमरवाड़ा मध्य प्रदेश
बद्रीनाथ उत्तराखंड
मंगलौर उत्तराखंड
जालंधर वेस्ट पंजाब
देहरा हिमाचल प्रदेश
हमीरपुरहिमाचल प्रदेश
नालागढ़ हिमाचल प्रदेश

बिहार के रुपौली से मैदान में हैं ये 11 प्रत्याशी 

  1. जेडीयू से कलाधर प्रसाद मंडल
  2. आरजेडी से बीमा भारती
  3. निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह
  4. राजपा से चंद्रदीप सिंह
  5. भारतीय सार्थक पार्टी से राजीव कुमार
  6. समाज पार्टी  से रवि रोशन आजाद
  7. निर्दलीय लालू प्रसाद यादव
  8. निर्दलीय अरविंद कुमार सिंह
  9. निर्दलीय शादाब आजम
  10. निर्दलीय खगेश कुमार
  11. निर्दलीय दीपक कुमार 

यह भी पढ़ें : साढ़े 3 लाख रुपए KG बिकता है ये आम, CCTV से होती है रखवाली; जानिए क्यों कहते हैं 'सूरज का अंडा'

Advertisement

मतदान को लेकर महिलाओं में खास उत्साह

रुपौली उपचुनाव में मतदान को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही महिलाएं लाइन में लग कर अपने वोट डाल रही हैं, हालांकि मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था को लेकर थोड़ी नाराजगी भी है। महिलाओं का कहना है कि स्थानीय मुद्दे और विकार के नाम पर ही हम प्रत्याशी को वोट करेंगे। फिलहाल वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। साथ ही प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है।

यह भी पढ़ें : Assembly Bypolls: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव शुरू, 13 जुलाई को नतीजे

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड