साढ़े 3 लाख रुपए KG बिकता है ये आम, CCTV से होती है रखवाली; जानिए क्यों कहते हैं 'सूरज का अंडा'

इन पेड़ों पर लगे 'मियाजाकी' आम की कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे, क्योंकि प्रति किलो आम का रेट यहां 2.70 लाख से 3.50 लाख रुपये बताया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Viral Mango: यूपी से एक खास आम की एक खबर आई है, सहारनपुर के बलियाखेड़ी गांव में किसान संदीप चौधरी के बाग में लगे 2 पेड़ों के फल इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताते हैं क्यों? दरअसल इन पेड़ों पर लगे 'मियाजाकी' आम की कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे, क्योंकि प्रति किलो आम का रेट यहां 2.70 लाख से 3.50 लाख रुपये बताया जा रहा है। 

यह आम जापान के मियाजाकी यूनिवर्सिटी में विकसित हुआ है और इसका जापानी नाम 'टाइयो नो टमैंगो' है, जिसका मतलब है 'सूर्य का अंडा'। संदीप चौधरी ने अपने बाग में इन अनोखे आम के दो पेड़ लगाए हैं और दोनों पेड़ों पर कुल मिलाकर सिर्फ तीन आम लगे हैं। 

बेचेंगे नहीं, खिलाएंगे खास लोगों को

खबरें यह भी हैं कि किसान संदीप चौधरी इन आम को बेचकर अमीर नहीं बनना चाहता, बल्कि उसका इरादा कुछ और हैं, किसान संदीप इन आमों को बेचने की बजाय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खिलाना चाहता है। 

गौरतलब है कि संदीप ने कहा कि उनके पास इन आमों को खरीदने के लिए कई फोन आ रहे हैं। सूरत के एक कपड़ा व्यापारी प्रवीण गुप्ता तो बार बार फोन करके इस आम को खरीदने की इच्छा जता रहे हैं और खुद ही पेड़ से तोड़ने की भी बात कह रहे हैं। लेकिन संदीप का कहना है कि वह इन आमों को बेचेंगे नहीं, बल्कि पेड़ के पहले फल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खिलाना चाहते हैं। तो अब देखना दिलचस्प होगा कि संदीप के ये खास आम किन खास लोगों के हाथों में पहुंच पाएंगे। 

Advertisement

इस आम के पेड़ की ऊंचाई सिर्फ इतनी

किसान संदीप चौधरी ने बताया कि 9 महीने पहले इस आम के दो पौधे को कोलकाता से मंगाया था, एक पेड़ के लिए उन्होंने 7500 रुपये चुकाए थे। दोनों पेड़ को उन्होंने अपने ऑर्गेनिक बगीचे में लगाए। पेड़ की ऊंचाई केवल ढाई से तीन फीट है। एक आम का वजन 300 से 350 ग्राम तक होगा। अगस्त में ये आम पूरी तरह से तैयार हो जाता है।

सीसीटीवी से होती है निगरानी

खास आम की निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगाया गया है, यह कैमरा 360 डिग्री पर घूमता है। अगर कोई बगीचे में आता है, तो कैमरा आवाज करने लगता है। इसका अलर्ट संदीप के मोबाइल पर चला जाता है। ये कैमरा सेंसर युक्त है, जो सोलर एनर्जी से चलता है। खेत में आने वाले व्यक्ति का फोटो ऑटोमेटिक सेव हो जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : उन्नाव हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, घटना का लिया संज्ञान

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: बदल सकती है इन राशियों की बिगड़ी किस्मत, पढ़ें राशिफल

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड