Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 14:30 IST

स्पेन की महिला फुटबॉल टीम को लॉरेस पुरस्कार, जोकोविच साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

पिछले साल पहली बार महिला फुटबॉल विश्व कप जीतने वाली स्पेन की टीम को सोमवार को लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों में दो और पुरस्कार मिले।

Novak Djokovic
Novak Djokovic and Jelena Ristic pose on the red carpet before the Laureus Sports Awards ceremony in Madrid | Image: AP
Advertisement

पिछले साल पहली बार महिला फुटबॉल विश्व कप जीतने वाली स्पेन की टीम को सोमवार को लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों में दो और पुरस्कार मिले। स्पेन की महिला फुटबॉल टीम को 2023 के लिए दुनिया की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया जबकि मिडफील्डर एताना बोनमाती को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।

समारोह का आकर्षण नोवाक जोकोविच रहे जिन्हें साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। अमेरिका की जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को वापसी करने वाली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। रीयाल मैड्रिड के फॉरवर्ड ज्यूड बेलिंगहैम को ‘ब्रेकथ्रू पुरस्कार’ मिला जबकि दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रफेल नडाल को उनके फाउंडेशन की बदौलत ‘स्पोर्ट फोर गुड अवार्ड’ से नवाजा गया।

Advertisement

जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन में खिताब जीतने के साथ रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार लॉरेस पुरस्कार जीता। लॉरेस के अनुसार नडाल के फाउंडेशन को ‘स्पेन और भारत में 1,000 से अधिक कमजोर युवाओं’ की मदद करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़ें: सुनील नारायण T20 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? कप्तान ने लगाई थी गुहार, अब खुद दे दिया जवाब

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 14:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo