अपडेटेड 15 February 2026 at 21:17 IST

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, कब कितने रन बने? यहां पढ़िए एक-एक डिटेल

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाया।

Follow : Google News Icon  
IND vs PAK
IND vs PAK | Image: BCCI

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाया। यह पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

आपको बता दें कि इससे पहले 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने 160 रन बनाए थे, जिसमें पाकिस्तानी टीम 4 विकेट से मैच हार गई थी।

कब-कितने रन बने?

  1. ICC T20 World Cup 2007 में पाकिस्तान ने 152 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम ने 157 रन बनाकर 5 रन से मुकाबला जीत लिया था। इस दौरान इरफान पठान मैन ऑफ द मैच रहे थे।
  2. ICC T20 World Cup 2012 में पाकिस्तान ने 128 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम ने बस 2 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया था।
  3. ICC T20 World Cup 2014 में पाकिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे, जबकि भारत ने केवल 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया था।
  4. ICC T20 World Cup 2016 में पाकिस्तान ने 118 रन बनाकर भारतीय टीम को 119 रन का टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया था।
  5. ICC T20 World Cup 2021 में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान ने 152 रन बनाकर टीम इंडिया को हरा दिया था।
  6. ICC T20 World Cup 2022 में पाकिस्तान ने 159 रन बनाए थे, जबकि टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर पाकिस्तान को हरा दिया था।
  7. ICC T20 World Cup 2024 में पाकिस्तानी टीम केवल 113 रन बना पाई थी, जिसमें भारत ने 119 रन बनाकर 6 रन से मुकाबला जीत लिया था।

ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने कमाल बैटिंग करते हुए महज 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। ईशान के बल्ले से ये पारी तब आई जब अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उनकी विस्फोटक पारी के आगे पाकिस्तानी गेंदबाजी ढेर हो गई और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मात्र 40 गेंदों में 77 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। 

ये भी पढ़ेंः एक बिहारी पाकिस्तान पर भारी, ईशान ने तोड़ा कोहली और गंभीर का रिकॉर्ड

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 15 February 2026 at 21:08 IST