एक बिहारी पाकिस्तान पर भारी... मैदान पर आते ही Ishan Kishan ने कर दी चौके-छक्के की बारिश, तोड़ दिया विराट कोहली और गौतम गंभीर का ये रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच में ईशान किशन ने कमाल कर दिया। 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा उन्होंने नया कीर्तिमान बना दिया है। उनकी तूफानी पारी मैच का पासा पलट सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ind vs pak Ishan Kishan broke this record of Virat Kohli and Gautam Gambhir
Ishan Kishan ने तोड़ दिया विराट कोहली और गौतम गंभीर का रिकॉर्ड | Image: BCCI

Ind vs Pak 2026 : भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने कमाल का प्रदर्शन किया है। 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा उन्होंने नया कीर्तिमान बना दिया है।

कोलंबो ग्राउंड पर किशन ने पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। मैच की शुरुआत में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की पारी की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने पारी संभाली और पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया।

सबसे तेज अर्धशतक

ईशान ने मात्र 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक बन गया है इस दौरान उन्होंने आक्रामक शॉट्स खेलते हुए चौके-छक्कों की बरसात की। ईशान किशन ने 40 गंदों पर 77 रनों की धांसू पारी खेली। भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैचों में सबसे तेज अर्धशतक की सूची में ईशान किशन सबसे ऊपर आ गए हैं।

  • ईशान किशन (आज, 2026) - 27 गेंदें  
  • इम्तियाज अहमद (2022) - 32 गेंदें  
  • विराट कोहली (2007) - 33 गेंदें  
  • गौतम गंभीर (2016) - 34 गेंदें  

ईशान की यह पारी न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में ले गई, बल्कि पूरे मैच का रुख भी बदल दिया। दबाव भरे माहौल में उन्होंने गेंदबाजों को खूब नाकों चने चबवाए। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमेशा जोश और गर्व लेकर आती है। ईशान किशन की फॉर्म भारत के लिए बड़ी राहत है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Ind Vs Pak : भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी जारी, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा संग हाथ मिलाने से किया इनकार, पूरी तरह किया अनदेखा

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड