'जाने से पहले मुझे ये कर देना है...', Global Business Summit में PM Modi ने ऐसा क्यों कहा?

Delhi News: Global Business Summit में PM Modi ने देश को लेकर अपना दृष्टिकोण बताया।

PM Modi
पीएम मोदी | Image: PTI

Delhi News: ग्लोबल बिजनेस समिट में PM Modi ने देश को लेकर अपना दृष्टिकोण बताया। उन्होंने कहा कि ये भारत का समय है। पूरी दुनिया का भारत पर भरोसा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। दावोस में भी भारत को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

पीएम मोदी ने कहा- 'मैं जाने से पहले आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना चाहता हूं।' मैं उस राजनीति से दूर हूं जहां 4 अतिरिक्त वोटों के लिए खजाना खाली हो जाता है। इसलिए हमने अपने निर्णयों में वित्त प्रबंधन को सबसे अधिक महत्व दिया। बिजली को लेकर कुछ दलों का दृष्टिकोण ऐसा है कि इससे देश की बिजली व्यवस्था तबाह हो सकती है। मेरा दृष्टिकोण अलग है।'

'मुझे पता है, गरीबी से कैसे लड़ना है'

पीएम मोदी ने कहा- 'सालों तक गरीबी हटाने के फॉर्मूले लाने की बहस AC कमरों में होती रही। गरीब गरीब ही रहा, लेकिन 2014 के बाद जब गरीब का बेटा PM बना तो गरीबी के नाम पर जो उद्योग चल रहा था, वह चरमरा गया। मैं गरीबी से निकलकर यहां तक ​​पहुंचा हूं और इसलिए मुझे पता है कि गरीबी से कैसे लड़ना है।'

उन्होंने आगे कहा- 'पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। इससे पता चलता है कि हमारी सरकार की नीतियां सही हैं और हमारी दिशा सही है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हम देश की गरीबी को कम करेंगे और इसे विकसित बनाएंगे। हमारा गवर्नेंस मॉडल एक साथ दो धाराओं पर आगे बढ़ रहा है। एक ओर, हम उन चुनौतियों का भी समाधान कर रहे हैं जो हमें 20वीं सदी से विरासत में मिली हैं। दूसरी ओर, हम 21वीं सदी की आकांक्षाओं को पूरा करने में भी लगे हुए हैं। हमने बड़ी चुनौतियों का सामना किया और बड़े लक्ष्य हासिल किए।'

Advertisement

'यह भारत का दौर है...'

पीएम मोदी ने कहा- 'ये भारत का समय है। यह समयावधि वास्तव में अभूतपूर्व है। यह वह समय है जब हमारी विकास दर लगातार बढ़ रही है और राजकोषीय घाटा कम हो रहा है। यह वह समय है जब हमारा निर्यात बढ़ रहा है और चालू खाते का घाटा कम हो रहा है। महंगाई नियंत्रण में है। यह वह समय है जब अवसर और आय दोनों बढ़ रहे हैं और गरीबी कम हो रही है।'

ये भी पढ़ेंः Haldwani Violence को लेकर एक्शन में प्रशासन, पुलिस पर हमला करने वालों पर लगेगी रासुका

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड