Haldwani violence को लेकर एक्शन में प्रशासन, पुलिस पर हमला करने वालों पर लगेगी रासुका

हल्द्वानी में पुलिसकर्मियों पर हमला करने तथा आगजनी एवं तोड़फोड़ में शामिल तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Haldwani violence, NSA against those attack police
Haldwani violence : पुलिस पर हमला करने वालों पर लगेगी रासुका | Image: Republic

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों पर हमला करने तथा आगजनी एवं तोड़फोड़ में शामिल तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल जिले के हिंसाग्रस्त शहर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेने के बाद कुमार ने कहा कि पहली प्राथमिकता हल्द्वानी में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अंशुमान सिंह भी इस दौरान कुमार के साथ रहे । कुमार ने कहा कि कर्फ्यू लगाने के साथ ही हालात काफी हद तक नियंत्रण में आ गए हैं लेकिन इस समय हमारा विशेष ध्यान अगले 24 घंटों में शहर में सामान्य स्थिति बहाल करना है ।

उन्होंने कहा, 'बनभूलपुरा में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले तथा तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी ।'

पुलिस महानिदेक ने हल्द्वानी में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की और स्थिति के बारे में उनसे जानकारी ली । वह अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने भी गए । उन्होंने अराजक तत्वों द्वारा फूंके गए पुलिस थाने का भी दौरा किया ।

Advertisement

हल्द्वानी में हिंसा के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है । मुस्लिम बहुल बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित 'मलिक का बगीचा' में बृहस्पतिवार शाम को अवैध मदरसा और नमाज स्थल को तोड़े जाने के दौरान हिंसा भड़क गयी थी । घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं ।

Advertisement

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है। )

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड