Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 14:11 IST

‘शहजादे’ ने महाराजाओं का अपमान किया, लेकिन नवाबों के अत्याचारों पर चुप हैं : प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने तुष्टीकरण और वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए हमारा इतिहास और स्वतंत्रता संघर्ष लिखा।

pm modi belagavi rally
बेलगावी रैली में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी | Image:@bjp4india
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत के राजाओं और महाराजाओं का अपमान करने लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति की खातिर नवाबों, निजामों, सुल्तानों और बादशाहों द्वारा किए गए अत्याचारों पर एक भी शब्द नहीं बोलने का आरोप लगाया। यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने तुष्टीकरण और वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए हमारा इतिहास और स्वतंत्रता संघर्ष लिखा। बल्कि आज भी कांग्रेस के शहजादे उस पाप को आगे बढ़ा रहे हैं। आपने कांग्रेस के शहजादे का हालिया बयान सुना होगा - वह कहते हैं कि भारत के राजा और महाराजा अत्याचारी थे।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (गांधी) राजाओं और महाराजाओं पर लोगों तथा गरीबों की जमीन और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया...कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज और कित्तूर की रानी चेन्नम्मा जैसी महान शख्सियतों का अपमान किया है जिनका प्रशासन और देशभक्ति आज भी हमें प्रेरित करता है।’’

Advertisement

मैसुरु के पूर्व शाही परिवार के योगदान को याद करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के शहजादे ने वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण को ध्यान में रखते हुए जानबूझकर ऐसे बयान दिए।’’ उन्होंने कहा कि मैसुरु के पूर्व शाही परिवार का उनके योगदान के लिए आज भी देशभर में सम्मान किया जाता है।

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 14:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

20 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo