अपडेटेड 5 February 2026 at 17:31 IST
विश्व की चुनौतियों से निकलने के लिए दुनिया भारत को रोशनी की किरण के रूप में देख रही है और हम समाधान दे रहे हैं- PM मोदी
विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों से लगातार बाधित हो रहे सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा को संबोधित किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों से लगातार बाधित हो रहे सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा को संबोधित किया। बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आए धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देना था, लेकिन सदन स्थगित होने के कारण उनका भाषण रद्द कर दिया गया।
प्रधानमंत्री ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व की चुनौतियों से निकलने के लिए दुनिया भारत को रोशनी की किरण के रूप में देख रही है और हम समाधान दे रहे हैं।
क्या बोले प्रधानमंत्री?
पीएम मोदी ने कहा, "आज, विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में, भारत उल्लेखनीय रूप से उच्च विकास दर का अनुभव कर रहा है। तीव्र विकास और कम मुद्रास्फीति का यह दुर्लभ संयोजन हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती और लचीलेपन का प्रमाण है। जब हमने शासन की बागडोर संभाली, तब भारत को 'कमजोर पांच' अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था। स्वतंत्रता के समय, हम विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे। हालांकि, बीच के वर्षों में खराब प्रबंधन के कारण, हमारी रैंकिंग गिरकर 11वें स्थान पर आ गई। अब, हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर हैं।"
'हमारा देश ऐसा है जो विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा'
उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी बात विश्व के समृद्ध से समृद्ध देश भी बुजुर्ग होते जा रहे हैं। वहां की आबादी उम्र के उस पर पड़ाव पर पहुंची है, हम जिन्हें बुजुर्ग के रूप में जानते हैं। हमारा देश ऐसा है जो विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है, उसी समय दिनोंदिन हमारा देश युवा होता जा रहा है। युवा आबादी वाला देश है।"
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 17:16 IST